उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अंतिम दर्शन कर श्रद्धाजंलि अर्पित की

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

पूर्व विधायक स्व.  शंकरलाल तिवारी का अंतिम संस्कार सोमवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ नजीराबाद मुक्तिधाम में किया गया। सतना विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे 72 वर्षीय स्व.  तिवारी बीमार होने के फलस्वरूप दिल्ली के एम्स हास्पिटल में भर्ती थे। स्व. तिवारी की पार्थिव देह आज प्रातः उनके सुभाष पार्क स्थित निवास पहुंची। नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी,सांसद  गणेश सिंह, पूर्व राज्यमंत्री  रामखेलावन पटेल, महापौर  योगेश ताम्रकार, स्पीकर नगर निगम राजेश चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, अपर कलेक्टर विकास सिंह, रक्षित निरीक्षक देविका सिंह बघेल, जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पाण्डेय, पूर्व महापौर ममता पाण्डेय सहित क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, गणमान्य नागरिकों ने पूर्व विधायक स्व.  शंकरलाल तिवारी को पुष्पांजलि देकर अपने श्रृद्धा-सुमन अर्पित किये। पुलिस के सशस्त्र बल की टुकड़ी ने पूर्व विधायक स्व.  तिवारी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

INDIA TV MP TAK  के बारे में
INDIA TV MP TAK GOVT.REG-MP-0001789 इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ चैनल तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक राम किशोर विश्वकर्मा मो. +91 9399723343 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ Read More
For Feedback - ramvishwakarma2805@gmail.com

LATEST Post

05:41
WhatsApp Icon Telegram Icon