राज्यपाल पटेल ने वीरांगना रानी दुर्गावती की जन्म जयंती पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने रविवार को दमोह में वीरांगना रानी दुर्गावती की जन्म जयंती के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। राज्यपाल  पटेल ने प्रतिमा स्थल पर “एक पेड़- मां के नाम” अभियान के तहत पारिजात का पौधा भी लगाया। उन्होंने सभी से जीवन के विशेष अवसरों पर एक पेड़ अवश्य लगाने की अपील की।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री जनजाति कार्य मंत्रालय  दुर्गादास ऊईके ने भी पुष्प अर्पित किए और पौधा रोपण किया। कार्यक्रम में संस्कृति राज्यमंत्री  धर्मेंद्र सिंह लोधी, पशुपालन मंत्री  लखन पटेल, दमोह सांसद  राहुल सिंह, विधायक दमोह जयंत मलैया, हटा विधायक श्रीमती उमादेवी खटीक, पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रंजीत गौरव पटेल, सागर संभाग कमिश्नर  अनिल सुचारी, आई.जी. श्रीमती हिमानी खन्ना, कलेक्टर  सुधीर कुमार कोचर, पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी मौजूद रहे।

INDIA TV MP TAK  के बारे में
INDIA TV MP TAK GOVT.REG-MP-0001789 इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ चैनल तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक राम किशोर विश्वकर्मा मो. +91 9399723343 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ Read More
For Feedback - ramvishwakarma2805@gmail.com

LATEST Post

21:37
WhatsApp Icon Telegram Icon