मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दशहरा पर्व पर न्यू मार्केट स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना और आरती की। इस अवसर पर मंदिर समिति द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. यादव का शाल-श्रीफल भेंट कर अभिवादन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने न्यू मार्केट स्थित पूजा सामग्री की दुकान से राम दरबार, गणेश प्रतिमा, आरती का दीया, अखंड ज्योति और एक थाली खरीदकर स्वयं यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने न्यू मार्केट के व्यापारियों और जनसामान्य से भेंट कर विजयादशमी पर्व की मंगल कामनाओं का आदान-प्रदान किया।
सम्बंधित ख़बरें
राज्य सरकार ने कर्मचारियों के हित और उनके प्रमोशन के साथ अपना इमोशन जोड़कर निर्णय लिया है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल एवं ताप विद्युत गृहों की अंतर्राष्ट्रीय मानकों के तहत विकसित होंगी प्रणालियां
एमपी ट्रांसको ने सीहोर में किया 50 एमवीए क्षमता का दूसरा पॉवर ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत: ऊर्जा मंत्री तोमर
बालाघाट में चिकित्सकीय एवं सहायक चिकित्सकीय मैनपावर सर्वोच्च प्राथमिकता से सुदृढ़ करें : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
“ई जीरो FIR” अंतर्गत देवास पुलिस की प्रभावी कार्यवाही



















