श्री हिंदू उत्सव समिति भोपाल की कार्यकारिणी में एक अहम निर्णय लेते हुए टीला जमालपुरा निवासी हरिशंकर विश्वकर्मा को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी इस नियुक्ति पर क्षेत्र के इष्ट-मित्रों, समाजजनों और धर्मप्रेमियों ने उन्हें हर्षपूर्वक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए हरिशंकर विश्वकर्मा ने कहा, “मैं समिति के प्रति आभारी हूं, विशेष रूप से चंद्रशेखर तिवारी जी का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया। मैं हिंदू और सनातन धर्म की रक्षा के लिए सदैव खड़ा रहूंगा और संगठन के विस्तार में तन-मन-धन से योगदान दूंगा।”
हरिशंकर विश्वकर्मा की छवि एक समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता और धर्मनिष्ठ व्यक्तित्व के रूप में जानी जाती है। उनकी इस नियुक्ति से समिति को नयी ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
राज्य सरकार ने कर्मचारियों के हित और उनके प्रमोशन के साथ अपना इमोशन जोड़कर निर्णय लिया है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल एवं ताप विद्युत गृहों की अंतर्राष्ट्रीय मानकों के तहत विकसित होंगी प्रणालियां
एमपी ट्रांसको ने सीहोर में किया 50 एमवीए क्षमता का दूसरा पॉवर ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत: ऊर्जा मंत्री तोमर
बालाघाट में चिकित्सकीय एवं सहायक चिकित्सकीय मैनपावर सर्वोच्च प्राथमिकता से सुदृढ़ करें : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
“ई जीरो FIR” अंतर्गत देवास पुलिस की प्रभावी कार्यवाही



















