मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सागर के धर्मश्री हेलीपैड पर आत्मीय स्वागत किया गया। वे भोपाल से हैलीकॉप्टर द्वारा सागर पहुंचे। सागर हेलीपैड पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ खाद्य नगर आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एवं सांसद श्रीमती लता वानखेड़े जैसीनगर से साथ आए। उनका स्वागत पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव, विधायक शैलेंद्र जैन, विधायक प्रदीप लरिया, विधायक वीरेंद्र लोधी, महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, श्याम तिवारी, गौरव सिरोठिया, डॉ अनिल तिवारी सहित अन्य विशिष्टजनों ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
सम्बंधित ख़बरें
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर
समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना हम सब का दायित्व
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
स्वामी कालिकानंद सरस्वती और पं. ओंकारनाथ शास्त्री ने किया आध्यात्मिक शंखनाद”
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मोहनखेड़ा महातीर्थ में आदिराज पारणा महोत्सव में की सहभागिता



















