मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कलेक्टर संदीप जी आर की अभिनव पहल जिसके माध्यम से जिले के विद्यालयों में शतरंज सिखाने का कार्य शुरू किया गया है इसी को आज जैसीनगर में आयोजित कार्यक्रम प्रदर्शनी में विद्यार्थियों को शतरंज खेलते हुए प्रदर्शनी स्थल पर रखा गया था। मुख्यमंत्री ने शतरंज देखकर तत्काल छात्र भौतिक सिंह जाट के साथ बैठकर शतरंज खेला। मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम सफेद गोटी को चुना और खेलना शुरू किया। खेल में राजा, रानी, उट, घोड़ा, हाथी, प्यादा गोटियों को चलना शुरू किया। मुख्यमंत्री को खेलते देख मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत हतप्रद रह गए और कहा कि आज मैने पहली बार मुख्यमंत्री को शतरंज खेलते देखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विद्यार्थियों के मानसिक विकास के लिए अच्छी पहल है। इससे विद्यार्थियों को मानसिक विकास होगा जिससे वह आंगे बढ़ सकेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
राज्य सरकार ने कर्मचारियों के हित और उनके प्रमोशन के साथ अपना इमोशन जोड़कर निर्णय लिया है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल एवं ताप विद्युत गृहों की अंतर्राष्ट्रीय मानकों के तहत विकसित होंगी प्रणालियां
एमपी ट्रांसको ने सीहोर में किया 50 एमवीए क्षमता का दूसरा पॉवर ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत: ऊर्जा मंत्री तोमर
बालाघाट में चिकित्सकीय एवं सहायक चिकित्सकीय मैनपावर सर्वोच्च प्राथमिकता से सुदृढ़ करें : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
“ई जीरो FIR” अंतर्गत देवास पुलिस की प्रभावी कार्यवाही



















