प्रदेश में 17 सितम्बर से 2 अक्टूवर तक मनाया जायेगा “सेवा पखवाड़ा

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

मुख्य सचिव अनुराग जैन ने मंत्रालय में प्रदेश में 17 सितम्बर से 2 अक्टूवर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा में प्रदेश में अनेक गतिविधियाँ आयोजित किये जाने के संबंध में बैठक ली। मुख्य सचिव  जैन ने कहा कि सभी विभाग अपनी गतिविधियाँ निर्धारित कर लें। दो कार्यक्रमों का प्रदेश में शुभारंभ होगा। इनमें राष्ट्रीय पोषण माह एवं स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान शामिल है। सभी कार्यक्रम इस तरह किये जायें कि प्रदेश वर्ष 2029 तक देश के औसत से आगे आ सके। नगरीय विकास एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास सेवा पखवाड़ा में स्वच्छता कार्यक्रमों से जनता को जोड़ें। उन्होंने कहा कि खाने के तेल की खपत को 10 प्रतिशत घटाने को अभियान में शामिल किया जाये।

मुख्य सचिव  जैन ने कहा कि सभी विभाग समन्वय से कार्य करें। किये गये कार्यों का प्रतिवेदन निर्धारित प्रपत्र में भरा जाये। मध्यप्रदेश सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्यों में आता है, इस अनुरूप कार्य किया जाये। आगामी त्यौहारों में कलेक्टर्स जिलों में सावधानियाँ बरतें। दुर्घटना रोकने के पुख्ता इंतजाम किये जायें। झाँकियों के विसर्जन के दौरान हादसे न होने पायें, इसकी सावधानियाँ रखी जायें।

INDIA TV MP TAK  के बारे में
INDIA TV MP TAK GOVT.REG-MP-0001789 इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ चैनल तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक राम किशोर विश्वकर्मा मो. +91 9399723343 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ Read More
For Feedback - ramvishwakarma2805@gmail.com

LATEST Post

02:59
WhatsApp Icon Telegram Icon