सेवा पखवाड़ा केवल पार्टी का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनसेवा का जनांदोलन : सिकरवार

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का मंत्र है ’सेवा परमो धर्म’। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिवस 17 सितंबर से महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक जिले के सभी मंडलों में बूथ स्तर पर भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से ‘सेवा पखवाड़ा’ बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाएं उक्त बात भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने जिला कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर मंगलवार को स्थानीय गार्डन जी के जैन गुना में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार की अध्यक्षता में सेवा पखवाड़े की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला गुना की जिला कार्यशाला आयोजित की गई। जिसका शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन एवं महापुरूषों को पुष्पांजलि अर्पित कर किया। तत्पश्चात बंदे मातरम का गायन किया गया। कार्यशाला में मुख्य रूप से उपस्थित जिला संगठन प्रभारी गोपाल आर्चाय ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा राष्ट्रहित, सांस्कृतिक गौरव और जनसेवा पर आधारित है, यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हमारे कार्यकर्ता तपोनिष्ठ एवं राष्ट्र सेवा के संकल्प से बने हैं। सेवा पखवाड़ा हमारे लिए केवल कार्यक्रम नहीं है बल्कि जनसेवा का जनांदोलन है। पार्टी के कार्यक्रमों का लक्ष्य कार्यकर्ताओं का निर्माण है। इसलिए हमें आने वाले कार्यक्रमों से नए कार्यकर्ताओं को जोड़ना है। स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत जैसे विचारों से युवा पीढ़ी को अवगत कराना होगा। भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता सेवा पखवाड़े में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के उद्देश्य को समझें और समर्पण से काम में जुट जाएं। विकसित भारत सिर्फ संकल्प नहीं, सिद्धि का मार्ग है। संकल्प लेकर पूरे समर्पण के साथ सेवा पखवाड़े में बढ़-चढ़कर भाग लें।

INDIA TV MP TAK  के बारे में
INDIA TV MP TAK GOVT.REG-MP-0001789 इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ चैनल तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक राम किशोर विश्वकर्मा मो. +91 9399723343 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ Read More
For Feedback - ramvishwakarma2805@gmail.com

LATEST Post

04:16
WhatsApp Icon Telegram Icon