आज अनंत चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमाओं का किया जाएगा विसर्जन

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

प्रदेश भर में आज अनंत चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। इंदौर की गौरवशाली परम्परा के अनुसार इस वर्ष भी अनन्त चतुर्दशी के अवसर पर शहर के विभिन्न मार्गों से झिलमिलाती नयनाभिराम झांकियां निकलेंगी। मंडला कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने महाराजपुर संगम क्षेत्र के साथ ही जिले में नर्मदा नदी के तट पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा विसर्जन के लिए बनाए गए कुण्ड का निरीक्षण किया। शिवपुरी में भी गणेश विसर्जन चल समारोह का आयोजन होगा। इस दौरान गणेश प्रतिमाएं धूमधाम से निकाली जाएगी। जिले के कस्टम गेट पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इस दौरान देर रात तक गणेश प्रतिमा और चल झांकियां निकाली जाएंगी। इसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था के भी खासे इंतजाम किए गए हैं। उधर नीमच में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर तैयारी की गई है। इसी तरह भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर में भी चल समारोह के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है।

INDIA TV MP TAK  के बारे में
INDIA TV MP TAK GOVT.REG-MP-0001789 इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ चैनल तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक राम किशोर विश्वकर्मा मो. +91 9399723343 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ Read More
For Feedback - ramvishwakarma2805@gmail.com

LATEST Post

20:23
WhatsApp Icon Telegram Icon