हर विभाग की योजनाओं में इस माह 50% की उपलब्धि प्राप्त की जाए : कमिश्नर

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

कमिश्नर कृष्ण गोपाल तिवारी ने मंगलवार को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी कलेक्टर्स एवं विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए कि वे अपने विभाग की योजनाओं एवं कार्यों का क्रियान्वयन बेहतर तरीके से करते हुए इस माह इसमें अपेक्षित प्रगति लाते हुए 50% कार्य पूरा कर उपलब्धि हासिल करें। कमिश्नर ने कहा कि सभी विभाग प्रयास करें कि दिए गए लक्ष्य में कम से कम 50% तक की उपलब्धि इस माह लेकर आए, इसके लिए उन्होंने अपने अधीनस्थ अमले से बेहतर कार्य कराने के निर्देश दिए। कमिश्नर श्री तिवारी ने सितंबर माह में आयोजित विभिन्न पर्व एवं त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए नर्मदापुरम संभाग के हरदा, बैतूल एवं नर्मदापुरम जिले के कलेक्टर को निर्देश दिए की वह अपने-अपने जिले में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति सुदृढ़ रखें। किसी भी स्थिति में जिलों में कानून व्यवस्था को लेकर अप्रिय घटना घटित ना हो। कमिश्नर ने इसके लिए अभी से सभी तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।  कमिश्नर श्री तिवारी ने निर्देश दिए की सभी कलेक्टर्स वार्षिक रोस्टर के अनुसार अपने अधीनस्थ कार्यालय, जनपद पंचायत, नगरी निकायों एवं विभिन्न शासकीय कार्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्र, छात्रावासों, स्कूल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं अन्य शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण करना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान निरीक्षण पंजी में अनिवार्य रूप से टीप भी अंकित करें। कमिश्नर ने निर्देश दिए की सभी एसडीएम भी अपने अधीनस्थ शाखाओं का निरीक्षण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रायः यह देखने में आ रहा है कि वरिष्ठ अधिकारी गण टीम भेज कर निरीक्षक करवा रहे हैं। कमिश्नर ने कहा कि यह स्थिति स्वीकार नहीं इससे निरीक्षण बेहतर तरीके से नहीं किया जा सकता है। अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण करें और वस्तु स्थिति का अवलोकन करें। उन्होंने निरीक्षण न करने वाले एसडीएम को कारण बताओं नोटिस देने के भी निर्देश दिए।  कमिश्नर श्री तिवारी ने सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिए कि वह यह सुनिश्चित करें कि सभी शासकीय कार्यालय के विभाग प्रमुख ई ऑफिस सिस्टम से ही सभी फाइलें ले। सभी शासकीय कार्यालय में ऑनलाइन ई ऑफिस सिस्टम से ही कार्य किए जाएं। कमिश्नर ने कहा कि वर्तमान में कई कार्यालय ऑफलाइन कार्य कर रहे हैं। ऑफलाइन कार्य करने वाले शासकीय कार्यालय जल्द से जल्द ई ऑफिस सिस्टम से कार्य करने की आदत डाल ले।

India Tv MP Tak  के बारे में
India Tv MP Tak GOVT.REG-MP-0001789 इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ चैनल तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक राम किशोर विश्वकर्मा हर तरफ की खबर अपडेट के साथ Read More
For Feedback -

LATEST Post

19:05
WhatsApp Icon Telegram Icon