एनकाउंटर स्पेशलिस्ट निकले छुपे रुस्तम 70 हज़ार लेकर मामले को कर दिए रफा-दफा!

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

मध्य प्रदेश सिंगरौली, चितरंगी थाना क्षेत्र के धवई निवासी शिवबली पनिका ने चितरंगी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, पुलिस ने 70 हजार रुपए लेकर उनके ऊपर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को छोड़ दिया।
शिवबली पनिका के बताये अनुसार, 29 जुलाई 2025 की रात करीब 8 बजे उनके बड़े भाई राजबली पनिका ने उन पर,उनके दोनों बेटों और बहु पर बलुआ कुल्हाड़ी से हमला किया था।
इस हमले में पूरा परिवार गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी रिपोर्ट उन्होंने तत्काल चितरंगी थाना में दर्ज करवाई थी।
पीड़ित का कहना है कि इतने दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने आरोपी पर किसी तरह की कार्यवाही नहीं की।
वहीं आरोपी खुलेआम गांव में घूम रहा है और धमकियां दे रहा है। शिवबली पनिका ने बताया कि आरोपी उनसे कहता है— “70 हजार रुपए ही तो मेरा लगा है, इस बार जान से मार देंगे एक लाख लगेगा और क्या?
इस पूरे मामले ने चितरंगी एनकाउंटर स्पेशलिस्ट थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
आखिर क्यों आरोपी अब तक सलाखों के पीछे नहीं पहुंचा? क्यों पुलिस कार्यवाही से बच रही है? पीड़ित परिवार का कहना है कि वे डर-डरकर अपना जीवन बिता रहे हैं और किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।
एनकाउंटर स्पेशलिस्ट से भरोसा टूटने के बाद, पीड़ित ने बाकायदा लिखित आवेदन दे पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाया है,अब देखना यह होगा कि पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मामले को गंभीरता से लिया जाता या फिर पीड़ित ऐसे ही दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर होते रहेंगे।

India Tv MP Tak  के बारे में
India Tv MP Tak GOVT.REG-MP-0001789 इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ चैनल तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक राम किशोर विश्वकर्मा हर तरफ की खबर अपडेट के साथ Read More
For Feedback -

LATEST Post

06:07
WhatsApp Icon Telegram Icon