उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने वैष्णोदेवी में हुए भू-स्खलन की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस दुर्घटना में मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भीलखेडी से गये तीर्थ यात्रियों के घायल होने और तीन लोगों की मृत्यु की जानकारी प्राप्त हुई है। देवड़ा ने दिवंगतों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और सकुशल रहने की प्रार्थना की है। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने घटना को लेकर मंदसौर कलेक्टर से चर्चा कर हर संभव मदद करने के लिये निर्देशित किया है।
सम्बंधित ख़बरें
राज्य सरकार ने कर्मचारियों के हित और उनके प्रमोशन के साथ अपना इमोशन जोड़कर निर्णय लिया है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल एवं ताप विद्युत गृहों की अंतर्राष्ट्रीय मानकों के तहत विकसित होंगी प्रणालियां
एमपी ट्रांसको ने सीहोर में किया 50 एमवीए क्षमता का दूसरा पॉवर ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत: ऊर्जा मंत्री तोमर
बालाघाट में चिकित्सकीय एवं सहायक चिकित्सकीय मैनपावर सर्वोच्च प्राथमिकता से सुदृढ़ करें : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
“ई जीरो FIR” अंतर्गत देवास पुलिस की प्रभावी कार्यवाही



















