इस वर्ष 1 नवम्बर को सभी जिलों में भव्यता के साथ राज्य के स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। आज ‘मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह’ को लेकर चल रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने यह निर्णय लिया कि जन-कल्याण, सुशासन एवं शौर्य के पर्याय सम्राट विक्रमादित्य के जीवन और योगदान पर भोपाल में महानाट्य का मंचन होगा। राज्य शासन की जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और प्रमुख उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। समारोह से अधिकाधिक युवाओं और स्व-सहायता समूह की बहनों को जोड़ेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
बड़े तालाब में तिरंगा नौका यात्रा निकालकर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत कर सुगम यातायात करें सुनिश्चित : मंत्री सिंह
एनीमिया मुक्त भारत अभियान में मध्यप्रदेश को दो राष्ट्रीय सम्मान
युवा, डॉक्टर-इंजीनियर बनने के साथ ही राजनीति में आकर लोकतंत्र को सशक्त बनाएं: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूर्व छात्रों का अपनी संस्था से जुड़ाव नई पीढ़ी के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी: उप मुख्यमंत्री शुक्ल



















