मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुशासन और महिला सशक्तिकरण के प्रति समर्पित लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सनातन संस्कृति की धारा को अविरल बनाए रखने का भागीरथ कार्य करने वाली देवी अहिल्याबाई ने प्रभुसेवा और जनसेवा को समान रूप में देखा था। उन्होंने एक प्रजावत्सल शासिका के रूप में जीवन का क्षण-क्षण धर्म और प्रजा के उत्थान को समर्पित कर दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नारी सशक्तिकरण और जनकल्याण की दिशा में देवी अहिल्याबाई के अद्वितीय कार्य युगों-युगों तक प्रदेशवासियों को प्रेरित करते रहेंगे। लोकमाता देवी अहिल्याबाई का निधन 13 अगस्त, 1795 को महेश्वर में हुआ था।
सम्बंधित ख़बरें
राज्य सरकार ने कर्मचारियों के हित और उनके प्रमोशन के साथ अपना इमोशन जोड़कर निर्णय लिया है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल एवं ताप विद्युत गृहों की अंतर्राष्ट्रीय मानकों के तहत विकसित होंगी प्रणालियां
एमपी ट्रांसको ने सीहोर में किया 50 एमवीए क्षमता का दूसरा पॉवर ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत: ऊर्जा मंत्री तोमर
बालाघाट में चिकित्सकीय एवं सहायक चिकित्सकीय मैनपावर सर्वोच्च प्राथमिकता से सुदृढ़ करें : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
“ई जीरो FIR” अंतर्गत देवास पुलिस की प्रभावी कार्यवाही



















