उप संचालक बांधवगढ टाईगर रिजर्व ने बताया कि बीट सलखनिया, रेंज पनपथा बफर , उप वन मंडल पनपथा , वन मण्डल बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सुबह बीट प्रभारी एवं श्रमिक पैदल गस्ती के दौरान गस्ती दल को सलखनिया बीट के कक्ष क्रमांक 601 आर एफ के घोघरा नाला के पास क्षेत्र में मृत वन्य प्राणी का शव दिखाई दिया। मृत वन प्राणी की प्रजाति ज्ञात करने के लिए फॉरेंसिक( डीएनए) जांच हेतु बरेली (उत्तरप्रदेश ) एवं जबलपुर सेंपल को भेजा गया उन्होने बताया कि 9 अगस्त को निर्धारित प्रोटोकॉल अनुसार डॉग स्क्वाड और मेटल डिटेक्टर से सर्चिंग किया गया। दिनांक 10 अगस्ता को डॉक्टर की टीम के विधिवत शव परीक्षण की कार्यवाही की गई। शव परीक्षण में वन्य प्राणी के सभी अंग मौजूद पाए गए। पीएम के दौरान विषरा एकत्रित की गई , इसके परीक्षण हेतु भेजा जा रहा है वन्य प्राणी की जांच रिपोर्ट आने के उपरांत ही वन्य प्राणी किस प्रजाति का है और किस कारण से मृत्यु हुई है तब ही ज्ञात हो पाएगा। वन अपराध क्रमांक 7450/05 दिनांक 9 अगस्त 2025 दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें

















