राष्ट्रीय ध्वज की शान में निकली भव्य तिरंगा वाहन रैली, देशभक्ति के गीतों से गूंजा शहर

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सोमवार को गुना की सड़कों पर अद्वितीय देशभक्ति का नजारा देखने को मिला। पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त अगुवाई में निकाली गई भव्य तिरंगा वाहन रैली ने पूरे शहर को देशप्रेम के रंग में सराबोर कर दिया। राष्ट्रीय ध्वज लहराते वाहनों का काफिला, देशभक्ति के गीत और झण्‍डे को थामे प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारियों का उत्‍साह गर्व का संचार कर रहा था।  आज आयोजित रैली की शुरुआत जिला कलेक्‍ट्रेट से हुई, जिसमें कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल, पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी और अपर कलेक्टर अखिलेश जैन ने साइकिल चलाकर जनसंदेश दिया कि देशप्रेम और स्वच्छता, दोनों हमारे कर्तव्य हैं। वहीं, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी और नागरिक दोपहिया व चौपहिया वाहनों से इस महाअभियान का हिस्सा बने।  स्पीकर से गूंजते देशभक्ति गीतों ने रैली के उत्साह को नई ऊंचाई दी।

India Tv MP Tak  के बारे में
India Tv MP Tak GOVT.REG-MP-0001789 इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ चैनल तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक राम किशोर विश्वकर्मा हर तरफ की खबर अपडेट के साथ Read More
For Feedback -

LATEST Post

10:00
WhatsApp Icon Telegram Icon