कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज सोमवार को कलेक्टर नेहा मारव्या की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में जिले की मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने हेतु विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत एएनसी पंजीयन सुनिश्चित किया जाए एवं हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कर समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने सभी विकासखंड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि आशा व एएनएम कार्यकर्ताओं की नियमित बैठकें आयोजित कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति की समीक्षा की जाए। समीक्षा के दौरान ऐसे विकासखंड जिनकी प्रगति विभिन्न पैरामीटरों में अपेक्षाकृत कम रही है, उन्हें शीघ्र सुधारात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। बैठक में टीबी उन्मूलन, सिकल सेल एनीमिया नियंत्रण, आयुष्मान कार्ड तथा अन्य महत्वपूर्ण स्वास्थ्य विषयों की भी गहन समीक्षा की गई।
सम्बंधित ख़बरें

















