शासन से प्राप्त निर्देशानुसार जिले में “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों और शिक्षकों द्वारा तिरंगा रैली निकालकर स्वंतत्रता के उत्सव के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया। विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग के संबंध में उत्साहपूर्वक नारे भी लगाये। मुख्य रूप से विकासखंड शहपुरा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजौरी, जबलपुर ग्रामीण क्षेत्र के शासकीय माध्यमिक शाला भड़पुरा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कालादेही, सिहोरा विकासखंड के गुनहरू मोहसाम, जबलपुर में पीएम श्री रानी दुर्गावती शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंगा नगर गढ़ा, पनागर विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनपुर, कुंडम विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पडरिया, पाटन विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला लोहारी, सांदीपनि विद्यालय मेडिकल जबलपुर में विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक तिरंगा यात्रा में भाग लिया तथा स्वतंत्रता के उत्सव और स्वच्छता के संदेश के संबंध में लोगों को बताया।
सम्बंधित ख़बरें



















