रंगोली एवं पोस्टर बनाकर दिया हर घर तिरंगा अभियान का संदेश

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

देश भर में चल रहे हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता कार्यक्रम के तहत केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, भोपाल  में  रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। छात्रों ने हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता थीम पर लगभग 35 रंगोलियों का निर्माण किया। परिसर निदेशक ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों में जन जागरुकता तथा देश के प्रति भावना को विकसित करना है। वहीं प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में प्रो. अशोक कुमार कछवाह तथा डॉ. अर्चना चौहान थी। कार्यक्रम के संयोजक डॉ वरुण सौरभ पोखरियाल थे।  इसी कड़ी  पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का अयोजन भी किया गया जिसमे 33 छात्र छात्राओं ने भाग लिया जिसका संयोजन डॉ.रजनी रजनी वी जी ने किया,जिसमे निर्णायक के रूप में डॉ. रागिनी शर्मा एवं डॉ. रजनी रहीं शारीरिक शिक्षा के प्राध्यापक डॉ. विवेक सिंह एवं योग शिक्षक डॉ. प्रवेश जाटव का विशेष सहयोग रहा।

India Tv MP Tak  के बारे में
India Tv MP Tak GOVT.REG-MP-0001789 इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ चैनल तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक राम किशोर विश्वकर्मा हर तरफ की खबर अपडेट के साथ Read More
For Feedback -

LATEST Post

13:15
WhatsApp Icon Telegram Icon