स्वतंत्रता का उत्सव-स्वच्छता के संग थीम पर चले साफ-सफाई अभियान

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

: हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में वातावरण तिरंगामय हो गया है, इस क्रम में ग्रामों और शहरो में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है, वही स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरो पर तिरंगा फहराने के लिए लोगों को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से प्रेरित किया जा रहा है। स्कूलों, आंगनबाडी केन्द्रों के माध्यम से तथा स्वसहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन उत्साहपूर्वक किया जा रहा है, साथ ही आजादी के प्रेरक स्लोगन लिख हाथो में मेंहदी रचाई जा रही है। मानव श्रृंखलाओं के निर्माण के साथ ही रंगोली सजाकर आजादी के जश्न के अवसर पर 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरो पर तिरंगा फहराने का संदेश दिया जा रहा है।   एसडीएम विजयपुर अभिषेक मिश्रा के नेतृत्व में विजयपुर मुख्यालय पर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया तथा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विजयपुर में विद्यार्थियों द्वारा विशाल मानव श्रृंखला बनाई गई। इस अवसर पर एसडीओपी  राघवेन्द्र तोमर भी मौजूद रहें।  एसडीएम कराहल मनोज गढवाल के नेतृत्व में स्वतंत्रता का उत्सव-स्वच्छता के संग थीम पर आदिवासी विकासखण्ड कराहल के ग्राम परतवाडा में गौशाला की साफ-सफाई की गई। सिविल सर्जन डॉ आरबी गोयल के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय श्योपुर के स्टॉफ द्वारा उत्साहपूर्वक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इसके साथ ही पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित करते हुए रंगोली बनाई गई। तहसीलदार बडौदा श्रीमती मनीषा मिश्रा द्वारा तहसील कार्यालय बडौदा में पौधरोपण किया गया एवं सेल्फी विद तिरंगा प्वांइट बनाते हुए सेल्फी ली गई।  हर घर तिरंगा अभियान के तहत जल संरचनाओं एवं जलाशयों पर भी तिरंगे फहराये गये, ग्राम जैदा स्थित चौपडा तालाब पर तिरंगा फहराया गया, उल्लेखनीय है कि उक्त जलाशय का जीर्णोद्धार हाल ही में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कराया गया था। इसके साथ ही जलस्तर बढाने के लिए बनाये गये रिचार्ज शाफ्ट प्वांइट पर भी ध्वजारोहण किया गया।  स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा ग्राम पंचायत झिरन्या में गौशाला की साफ-सफाई की गई। गोठरा, रानीपुरा माफी, कराहल, बरगवा, सरारी, बगदरी, आम वाला सहराना, बासेड सहित आधा सैकडा ग्रामों में तिरंगा यात्राएं आयोजित की गई।

India Tv MP Tak  के बारे में
India Tv MP Tak GOVT.REG-MP-0001789 इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ चैनल तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक राम किशोर विश्वकर्मा हर तरफ की खबर अपडेट के साथ Read More
For Feedback -

LATEST Post

00:00
WhatsApp Icon Telegram Icon