राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025 को टीबी उन्मूलन हेतु निर्धारित किया गया है जिसमें सघन टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत अधिक से अधिक जांच एवं उपचार प्रदाय किया जा रहा है। सघन टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आज नशा मुक्ति केन्द्र मक्सी रोड़ में टीबी स्क्रीनिंग कैम्प का आयोजन किया गया है जिसमें 22 लोगों का एक्सरे किये गये एवं खखार की जांच की गई तथा सभी के CYTB टेस्ट किये गये । इन कैम्पों के आयोजन के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक पटेल द्वारा बताया गया कि टीबी शत प्रतिशत ठीक हो सकते हैं, बशर्ते टीबी इलाज चिकित्सक की निगरानी में समय पर पुरा लिया जाये। टीबी की जांच एवं ईलाज सभी स्वास्थ्य संस्थाओं पर निःशुल्क उपलब्ध है। जिला क्षय अधिकारी डॉ अरूण कुश्वाह द्वारा आमजनों से अपील की गई वे अधिक से अधिक जांच करवायें एवं राष्ट्र को टीबी मुक्त करने में अपना सहयोग प्रदान करें।
सम्बंधित ख़बरें

















