कलेक्टर शीतला पटले ने कहा कि नशा बहुत प्रकार के होते है, नशा बच्चों का बचपना खराब करता है, इसे रोकना बहुत जरूरी है, जिससे नशा बच्चों के लिए खराब आदत व तनाव का कारण न बने। समाज में आने वाली पीढ़ी नशा से पीड़ित न हो, इसके लिए बच्चों को नशा की प्रवृत्ति से रोकना होगा। बच्चों को सही शिक्षा देनी होगी, जिससे बच्चे अच्छाई व बुराई को समझ कर सही निर्णय ले सके। कलेक्टर श्रीमती पटले बुधवार को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नरसिंहपुर में मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित जागरूकता अभियान “नशे से दूरी- है जरूरी” कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मृगाखी डेका, जिला पंचायत सीईओ दलीप कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया, जिला शिक्षा अधिकारी एमएस खान सहित पुलिस विभाग के अधिकारी और शिक्षा विभाग के प्राचार्य, शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद थी
सम्बंधित ख़बरें

















