कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने जानकारी देते हुए बताया कि देवरी जमादार पंचायत के मुहार ग्राम में एसडीआरएफ, राजस्व अमला और अपदा प्रबंधन टीम ने लगभग 150 से अधिक लोगों को रेस्क्यू किया। उन्होने बताया कि पंचायत भवन में रहने, खाने सहित मूलभूत व्यवस्था की जा रही हैं, आज एक बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। तीन गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव हेतु अस्पताल लाया गया, दो महिलाओं को तारादेही एक को जबेरा अस्पताल शिफ्ट किया गया। श्री कोचर ने बताया अब अधिकारी अमखिरिया ग्राम की तरफ जायेंगे और वहां पर भी रेस्क्यू ऑपरेशन चलाये जायेंगे। अभी तक चलाये गऐ रेस्क्यू ऑपरेशन में जान-माल का किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
“ज्ञानमेव शक्ति” की चेतना ही मनुष्य को नर से नारायण बनने का मार्ग करती है प्रशस्त : मंत्री परमार
संजय गांधी थर्मल पॉवर स्टेशन का शिखर प्रदर्शन: यूनिट-3 ने लगातार 100 दिन बिजली उत्पादन कर रचा इतिहास
योजनाओं के क्रियान्वयन में रखें पारदर्शिता : मंत्री पटेल
भारत बन रहा ग्लोबल फार्मा हब, इसमें म.प्र. की बड़ी भूमिका : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मतदान सबसे पवित्र अधिकार है, उससे कोई भी पात्र मतदाता वंचित न रहे : राज्य निर्वाचन आयुक्त श्रीवास्तव



















