24 जुलाई 2025। मध्य प्रदेश राइफल एसोसिएशन द्वारा 12वीं मध्य प्रदेश स्टेट एयर वेपन गन फॉर ग्लोरी शूटिंग प्रतियोगिता 16 से 23 जुलाई तक जबलपुर में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में खंडवा की संयुक्त कलेक्टर निकिता मंडलोई ने 10 मीटर पीप साइट एयर राइफल कैटेगरी में हिस्सा लिया और प्रदेश में छठवीं रैंक हासिल की। अब श्रीमती मंडलोई, नेशनल लेवल प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए शामिल होंगी । उल्लेखनीय है कि निकिता मंडलोई पिछले एक वर्ष से खंडवा के विक्ट्री शूटिंग क्लब में कोच श्री काशिफ लियाकत से ट्रेनिंग ले रही हैं। कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता और जिला पंचायत के सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने श्रीमती मंडलोई को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने क्रिकेटर और कोच अमय खुरासिया की पुस्तक “74 वर्ष बाद” पुस्तक का विमोचन किया
डॉ. अंबेडकर के सम्मान में पंच तीर्थ का विकास का निर्णय एक ऐतिहासिक कदम
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 19 हजार 810 करोड़ रूपये की स्वीकृति
गंगा संवर्धन अभियान के सहभागी विभागों के नोडल अधिकारियों के साथ की बैठक
बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव



















