कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में 22 जुलाई 2025 मंगलवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन अनुविभागीय कार्यालय गौरिहार में किया गया। साथ ही लोगों को मुनादी कर इसकी जानकारी भी दी गई। जिला प्रशासन का यह नवाचार आमजन की सुविधा के दृष्टिगत शुरू किया गया है। इस नवाचार से लोग उत्साहित और खुश नजर आए।
गौरिहार में जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जनसुनवाई में 196 शिकायती आवेदनों की सुनवाई की गई। इस दौरान एसडीएम बलबीर रमन सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। जनसुनवाई में राजस्व विभाग से संबंधित 156 आवेदन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 17, विद्युत के 8, पुलिस विभाग के 10 और खाद्यान्न, कृषि, पशु चिकित्सा के 1-1 तथा शिक्षा विभाग के 2 शिकायती आवेदन प्राप्त हुए। आवेदनों का अवलोकन कर जिला पंचायत सीईओ ने अधिकारियों को प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। अगले मंगलवार को लवकुशनगर में जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें



















