अपनी सामाजिक गतिविधि एवं शहर की जनहितैषी समस्याओं और ज्वलनशील मुद्दे उठाने में अग्रणी शासन से मान्यता प्राप्त सशक्त पत्रकार समिति द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण जागरूकता अभियान एवं प्रदेश स्तरीय मीडिया सेमिनार का भव्य आयोजन खंडवा रोड स्थित सुरेंद्र पैलेस में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सशक्त पत्रकार समिति के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जंगाले ने अपने उद्बोधन में कहा कि धरती पर हरियाली है, तो जीवन और खुशहाली है। यह हरियाली पेड़ और पौधों से ही आती है। यही पेड़ पौधे हमको जीवन दायिनी आक्सीजन प्रदान करते हैं। इसलिए सभी को अपने जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ व अन्य शुभ अवसरों पर पौधे जरूर लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान में हर भारतवासी अपूर्व उत्साह के साथ इस अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आतुर है। पर्यावरण की सुरक्षा और समृद्धि के लिए समर्पित इस अभियान से जुड़ कर भी हमें प्रकृति के प्रति अपने फर्ज को पूरा करने की संतुष्टि मिल सकती है। श्री जंगाले ने कार्यक्रम के पश्चात राष्ट्रीय स्तरीय पत्रकारों का महासम्मेलन करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि देश के सभी राज्यों के पत्रकारों का बुरहानपुर में कुंभ भरेंगा। जिन्हें 20 क्विंटल की पुष्पमाला से सम्मानित किया जाएंगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनीस सलूजा ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान आक्सीजन की मात्रा बढ़ाने, धरती का तापमान कम करने, भूजल स्तर को ऊपर लाने और प्रदूषण नियंत्रण में महत्वपूर्ण योगदान में समर्थ होगा।
सम्बंधित ख़बरें



















