कबीरधाम, 13 जुलाई 2025 कबीरधाम पुलिस ने एक ट्रक से करीब पच्चीस लाख रूपये कीमत का एक सौ बीस किलो गांजा बरामद किया है। इस मामले में दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रक क्रमांक RJ 14 GG 9595 में उड़ीसा से कोटा (राजस्थान) की ओर भारी मात्रा में गांजा तस्करी की जा रही है, तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए थाना चिल्फी पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक को रोका और बारीकी से जांच की। ट्रक के केबिन और ट्रॉली के बीच विशेष गुप्त चैंबर से कुल 115 पैकेट में रखा गया करीब 120 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
बिहान योजना से बदली जिंदगी: बकरी पालन से इंद्रनिया बाई बनीं ‘लखपति दीदी’
तालाब मेरे लिए केवल एक गड्ढा नहीं, भविष्य की उम्मीद : शासन के 2.75 लाख रुपए से तालाब का निर्माण
रायपुर : देश और राज्य के भविष्य की दिशा तय करने का आधार है जनगणना : मुख्यमंत्री साय
बेमेतरा में फर्जी UPI स्क्रीनशॉट से ठगी करने वाला दो आरोपी गिरफ्तार,
गुजरात के एकता नगर में आयोजित होने वाली एकता परेड-2025 में छत्तीसगढ़ की झांकी चयनित हुई



















