आत्महत्या का दुष्प्रेरण करने वाला संदीप बैस को मोरवा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

बीते दिनांक 22 जून को दापांजली पनिका निवासी भगत सिंह कालोनी ने थाना मोरवा में सूचना दी थी कि वह बनारस गई थी तथा उसकी छोटी बहन पुष्पांजली जो घर पर ही थी और लगातार फोन करने पर वह फोन नही उठा रही थी। जब उसकी बहन दीपांजलि 12.00 बजे दोपहर वापस आयी तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था तथा आवाज लगाने पर भी अंदर से कोई आवाज नही आ रही थी तो वह स्वयं तथा आस पडोस के अन्य परिचित इंतियाज, इमरान, आसीफ समसाद एवं पडोस की एक अन्य लड़की के साथ मिलकर दरवाजा तोड़ी तो अंदर उसकी छोटी बहन ने अपने दुपट्टे से फांसी लगा लटकी हुई थी जिस कारण उसकी मौत हो चुकी थी। मोरवा पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर कर महिल उपनिरीक्षक अर्चना धुर्वे द्वारा जांच की जाने लगी।

जांच के दौरान कथन गवाह पीएम रिपोर्ट

एवं अन्य साक्ष्यो के आधार पर सिंगरौली पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी के के पाण्डेय की सतत निगरानी में थाना प्रभारी मोरवा यू पी सिंह द्वारा आरोपी संदीप बैस पिता पवन बैस उम्र 22 वर्ष के खिलाफ अपराध क्र 388/2025 धारा 108 बीएनएस कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

INDIA TV MP TAK  के बारे में
INDIA TV MP TAK GOVT.REG-MP-0001789 इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ चैनल तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक राम किशोर विश्वकर्मा मो. +91 9399723343 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ Read More
For Feedback - ramvishwakarma2805@gmail.com

LATEST Post

05:48
WhatsApp Icon Telegram Icon