MP NEWS: मोहन यादव की कैबिनेट में 28 विधायकों को मिली जगह राधा सिंह को भी राज्य मंत्री बनाया गया 

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

Cabinet: मंत्रिमंडल विस्तार से पहले सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल से मुलाकात की थी। राजभवन में आयोजित मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल थे। मंत्री बनने वाले विधायकों को फोन कर मंत्री बनने की जानकारी दी गई थी। कई सीनियर नेताओं को मंत्री नहीं बनाया गया है।

मध्यप्रदेश में कैबिनेट का विस्तार हो गया है। 18 कैबिनेट मंत्री, 6 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) और चार राज्य मंत्रियों ने शपथ ली है। मंत्रिमंडल में पुराने और नए चेहरों को शामिल किया गया है। राज्यपाल ने सभी विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सोमवार सुबह सीएम ने राज्यपाल से मुलाकात कर मंत्री बनने वाले विधायकों की लिस्ट सौंपी थी। कार्यक्रम में बीजेपी के कई सीनियर नेता मौजूद थे। पार्टी हाई कमान ने शपथ ग्रहण में सभी मौजूदा विधायकों को उपस्थिति रहने को कहा था।

कौन-कौन से विधायक बने मंत्री

क्रमांक मंत्री का नाम कौन से मंत्री
1 कैलाश विजयवर्गीय कैबिनेट मंत्री
2 प्रहलाद सिंह पटेल कैबिनेट मंत्री
3 राकेश सिंह कैबिनेट मंत्री
4 करण सिंह वर्मा कैबिनेट मंत्री
5 उदय प्रताप सिंह कैबिनेट मंत्री
6 कुंवर विजय शाह कैबिनेट मंत्री
7 तुलसीराम सिलावट कैबिनेट मंत्री
8 एंदल सिंह कंसाना कैबिनेट मंत्री
9 निर्मला भूरिया कैबिनेट मंत्री
10 गोविंद सिंह राजपूत कैबिनेट मंत्री
11 विश्वास सारंग कैबिनेट मंत्री
12 नारायण सिंह कुशवाह कैबिनेट मंत्री
13 नागर सिंह चौहान कैबिनेट मंत्री
14 चैतन्य कश्यप कैबिनेट मंत्री
15 इंदर सिंह परमार कैबिनेट मंत्री
16 राकेश शुक्ला कैबिनेट मंत्री
17 प्रद्युम्न सिंह तोमर कैबिनेट मंत्री
18 संपतिया उईके कैबिनेट मंत्री

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) के रुप में इन विधायकों ने ली शपथ

क्रमांक मंत्री का नाम कौन से मंत्री
1 कृष्णा गौर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार
2 धर्मेंद लोधी स्वतंत्र स्वतंत्र प्रभार
3 दिलीप जायसवाल स्वतंत्र स्वतंत्र प्रभार
4 गौतम टेटवाल स्वतंत्र स्वतंत्र प्रभार
5 लेखन पटेल स्वतंत्र स्वतंत्र प्रभार
6 नारायण पवार स्वतंत्र स्वतंत्र प्रभार

 

राज्यमंत्री

राज्य मंत्री के रुप में राधा सिंह, प्रतिमा बागरी, दिलीप अहिरवार और नरेन्द्र शिवाजी पटेल को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। 28 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। ऐसे में एक साथ कई मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है। मंत्री बनने वाले सभी विधायकों को सीएम और राज्यपाल ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।

सभी गुटों को साधने की कोशिश

मंत्रिमंडल विस्तार में सभी गुटों को साधने की कोशिश की गई है। दिल्ली से फाइनल हुए नामों में सिंधिया खेमे के तीन विधायकों को मंत्री बनाया गया है। सिंधिया खेमे के उन्हीं विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा जो शिवराज सिंह चौहान की कैबिनेट में मंत्री थे।

  • यह ख़बर भी पढ़े

India Tv MP Tak  के बारे में
India Tv MP Tak GOVT.REG-MP-0001789 इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ चैनल तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक राम किशोर विश्वकर्मा हर तरफ की खबर अपडेट के साथ Read More
For Feedback -

LATEST Post

06:57
WhatsApp Icon Telegram Icon