विजयादशमी पर कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने किया शस्त्र पूजन

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

विजयादशमी के पावन पर्व पर मंगलवार को मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री  नारायण सिंह कुशवाह ने जिला पुलिस लाइन, दतिया में विधि-विधान के साथ शस्त्र पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने विजयादशमी पर्व के महत्व को रेखांकित करते हुए धर्म, सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने तथा समाज एवं राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति सदैव कर्तव्यनिष्ठ रहने का संदेश दिया।

मंत्री कुशवाह ने कहा कि विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। शस्त्र पूजन हमारी गौरवशाली परंपरा, वीरता, साहस और राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति समर्पण का प्रतीक है। यह पर्व हमें अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा समाज में शांति, सद्भाव और सुरक्षा बनाए रखने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने इस पावन अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए प्रभु श्रीराम से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम में दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े, पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष  माधवेंद्र सिंह परिहार, सेवढ़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक  प्रदीप अग्रवाल, भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

INDIA TV MP TAK  के बारे में
INDIA TV MP TAK GOVT.REG-MP-0001789 इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ चैनल तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक राम किशोर विश्वकर्मा मो. +91 9399723343 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ Read More
For Feedback - ramvishwakarma2805@gmail.com

LATEST Post

17:42
WhatsApp Icon Telegram Icon