उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने विजयादशमी (दशहरा) पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि दशहरा पर्व असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों, सत्य, न्याय, कर्तव्यनिष्ठा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि हम सभी इस पावन अवसर पर बुराइयों का त्याग कर सद्गुणों को अपनाने तथा समाज और प्रदेश की प्रगति में सहभागी बनने का संकल्प लें।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, शांति और खुशहाली की कामना की है।
सम्बंधित ख़बरें
सिंहस्थ-2028 के सभी निर्माण कार्य तेज गति से पूर्ण करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामान्य से कम वर्षा वाले जिलों में जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद
जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी


















