ग्वालियर में निर्माणाधीन भारतीय जनता पार्टी के नवीन जिला कार्यालय परिसर का आज प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नारायन सिंह कुशवाह एवं जिले के प्रभारी तथा जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों मंत्रियों ने कार्यालय परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा निर्माण कार्यों को बेहतर, सुव्यवस्थित एवं आधुनिक स्वरूप प्रदान करने के संबंध में चर्चा की।
निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर की व्यवस्थाओं, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता तथा संगठनात्मक गतिविधियों के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक सुविधाओं पर विचार-विमर्श किया गया। दोनों मंत्रियों ने नवीन कार्यालय को संगठन की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने पर जोर दिया।
उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी का यह नवीन कार्यालय भविष्य में संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन, कार्यकर्ताओं के आपसी समन्वय तथा पार्टी की विभिन्न बैठकों एवं कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में भूमिका निभाएगा। आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह कार्यालय संगठन को अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से कार्य करने में सहयोग प्रदान करेगा।
सम्बंधित ख़बरें
इस अवसर पर निर्माण कार्यों को सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने तथा कार्यालय परिसर को संगठन की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने को लेकर भी चर्चा की गई।


















