केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित ग्वालियर प्रवास को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री नारायन सिंह कुशवाह ने जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मंत्री कुशवाह एवं सिलावट ने कार्यक्रम स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा आयोजन को सुव्यवस्थित बनाने के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों से जुड़े विभिन्न पहलुओं का जायजा लेते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया, ताकि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित ग्वालियर आगमन के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रूप से सुनिश्चित की जा सकें।
इस अवसर पर कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय पर भी जोर दिया गया, जिससे आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।
सम्बंधित ख़बरें


















