सेवढ़ा/दतिया। शारदीय नवरात्रि पर सिद्धपीठ मां रतनगढ़ देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। आकर्षक विद्युत सजावट से मंदिर परिसर जगमगा उठा है। सुबह से ही दर्शन के लिए भक्तों का पहुंचना जारी है। जय माता दी के जयकारों से रतनगढ़ धाम गुंजायमान है। श्रद्धालु माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।
सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था संभाल रखी है। एसडीएम सेवढ़ा अशोक अवस्थी और तहसीलदार इंदरगढ़ दीपक यादव व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। मंदिर परिसर और आसपास के प्रमुख स्थानों पर जिले के विभिन्न थानों का पुलिस बल तैनात किया गया है।व्यवस्थाओं में नगर परिषद इंदरगढ़ एवं सेवढ़ा के सफाई कर्मचारी और ग्राम पंचायतों के सचिव भी जुटे हैं। प्रशासन का जोर श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित दर्शन कराने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने पर है।
सम्बंधित ख़बरें


















