सबका जीवन बचा सकें, यही सबका धर्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को उज्जैन की विक्रम उद्योगपुरी में जे.के. लाइफकेयर सेंटर प्रा.लि. की नई औद्योगिक इकाई का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जीवन अनमोल है और परमार्थ में ही जीवन की सार्थकता निहित है। हम सब मिलकर समाज के हर लाचार, हर पीड़ित, हर जरुरतमंद की मदद कर उसका जीवन बचायें, यही मानव धर्म है, यही जीवन का मूल मर्म है। उन्होंने कहा कि जेके ग्रुप ने पीड़ित मानवता की सेवा के लिए जो बीड़ा उठाया है, उसमें हम सब भी सहभागी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में लगभग हर 15 दिनों में नई औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन और लोकार्पण हो रहा है। यह प्रदेश की उद्योग-मित्र नीतियों और देश-विदेश के निवेशकों के बढ़ते विश्वास का परिचायक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश असीम संभावनाओं और अनंत अवसरों की भूमि है। निवेशक यहां आएं और बिना किसी संकोच के निवेश करें। हमारी सरकार हर जरूरी सुविधाएं, सहयोग और सुरक्षा भी मुहैया कराएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मालवा देश के प्रमुख फार्मा क्षेत्रों में शामिल हो रहा है। मध्यप्रदेश में 300 से अधिक फार्मा ईकाइयां सक्रिय हैं और राज्य के कुल निर्यात में फार्मा क्षेत्र का लगभग 20 प्रतिशत योगदान है। उन्होंने विश्वास जताया कि जे.के. लाइफकेयर सेंटर की नई इकाई उज्जैन में औषधि निर्माण के साथ अनुसंधान, नवाचार और रोजगार को नई गति देगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एआई यानी आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस के इस दौर में उज्जैन के पास नेचुरल इंटेलिजेंस (एनआई) की समृद्ध सम्पदा है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण, सम्राट विक्रमादित्य, राजा भोज जैसी अनेक हस्तियों सहित हर कालखंड में उज्जैन का महत्व पूरी दुनिया में अलग प्रकार से रहा है। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने लेफ्टिनेंट जनरल  गुरमीत सिंह को उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में जिम्मेदारी सौंपी है। देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र धरती पर राज्यपाल सिंह ने बखूबी अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जे.के. लाइफ केयर सेंटर प्राइवेट लिमिटेड के ऑनर डॉ. कात्यायन मिश्र और डॉ. जया मिश्र ने हर क्षेत्र में उज्जैन के विकास को लेकर अपनी अलग पहचान बनाई है।

INDIA TV MP TAK  के बारे में
INDIA TV MP TAK GOVT.REG-MP-0001789 इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ चैनल तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक राम किशोर विश्वकर्मा मो. +91 9399723343 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ Read More
For Feedback - ramvishwakarma2805@gmail.com

LATEST Post

16:33
WhatsApp Icon Telegram Icon