भोपाल के कोहेफिजा से लापता 6 वर्षीय मासूम अंश मैना को पुलिस ने यूपी के मथुरा से सकुशल बरामद कर लिया है। बच्चे के गायब होने से शहर में हड़कंप मच गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने 10 विशेष टीमें गठित कीं। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर अंश भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्म-4 से पातालकोट एक्सप्रेस में चढ़ता दिखा। भोपाल पुलिस ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए जीआरपी और आरपीएफ को अलर्ट किया। आखिरकार, तकनीकी जांच और मुस्तैदी से अंश को मथुरा स्टेशन पर सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
ChatGPT से सामूहिक नकल का मामला सामने आया।
उज्जैन की बॉक्सर दिव्या नागर बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिये कर रही तैयार
निर्देशों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई : मंत्री सिंह
भारत का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन ग्वालियर में होगा स्थापित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता : राज्य मंत्री गौर



















