राष्ट्रपतिद्रौपदी मुर्मु शुक्रवार को इन्दौर के देवी अहिल्याबाई होल्कर अन्तर्राष्ट्रीय विमानतल से अपने यात्रा का पहला पड़ाव पूर्ण कर आगे के निर्धारित कार्यक्रमों के लिए रवाना हुईं। विमानतल पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित जनप्रतिनिधि, सैन्य अधिकारियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने आत्मीय विदाई दी।
इस दौरान मंत्री, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, क्षेत्रीय सांसद शंकर ललवानी, विधायक महेंद्र हार्डिया, विधायक रमेश मेंदोला, विधायक मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड़, महापौर इन्दौर पुष्यमित्र भार्गव, कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल विजय बी. नायर, कमिश्नर, संभागायुक्त इन्दौर डॉ. सुदाम खाडे, पुलिस कमिश्नर इन्दौर जोन संतोष सिंह सहित जनप्रतिनिधि वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
सम्बंधित ख़बरें
ChatGPT से सामूहिक नकल का मामला सामने आया।
उज्जैन की बॉक्सर दिव्या नागर बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिये कर रही तैयार
निर्देशों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई : मंत्री सिंह
भारत का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन ग्वालियर में होगा स्थापित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता : राज्य मंत्री गौर



















