राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल में हुआ सम्मान व पुरस्कार समारोह का आयोजन

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

प्रदेश की शालाओं में शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन के लिए संचालित शिक्षण संवर्धन कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और शालाओं को राज्‍य स्‍तर पर सम्मानित करने के लिए शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र में समारोह में कक्षावार उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन करने वाले प्रदेश के चयनित 11 विद्यार्थियों व 11 शालाओं को संचालक राज्य शिक्षा केंद्र हरजिंदर सिंह, अपर मिशन संचालक समग्र शिक्षा  नंदा भलावी कुशरे और कार्यक्रम क्रियान्‍वयन संस्‍था न्‍यासा की प्रमुख डॉ. सुषमा सिंह द्वारा पुरस्कृत और सम्‍मानित किया गया।

12 लाख विद्यार्थियों की सहभागिता

प्रदेश में स्‍कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षण संवर्धन कार्यक्रम का संचालन सहयोगी संस्‍था एडसिल इंडिया लिमिटेड के सहयोग से कि विगत वर्ष 3 जुलाई 2025 से प्रारंभ किया गया था, जिसका उद्देश्य कक्षा 6 से 8 और 9 से 12 तक के शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के अधिगम स्तर को सुदृढ़ करना था। इसके अंतर्गत राज्य के सभी जिलों के लगभग 12 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे। विद्यार्थियों एवं विद्यालयों का चयन जिला-वार कवरेज, विद्यालयों के प्रकार और बालक–बालिका अनुपात आदि मानकों को ध्यान में रखते हुए किया गया। बेसलाइन एवं एंडलाइन मूल्यांकन के माध्यम से विद्यार्थियों के अधिगम स्तर का वैज्ञानिक आकलन एवं प्रगति मापन सुनिश्चित किया गया।

INDIA TV MP TAK  के बारे में
INDIA TV MP TAK GOVT.REG-MP-0001789 इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ चैनल तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक राम किशोर विश्वकर्मा मो. +91 9399723343 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ Read More
For Feedback - ramvishwakarma2805@gmail.com

LATEST Post

02:02
WhatsApp Icon Telegram Icon