राजधानी भोपाल में क्राइम ब्रांच ने गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पंजाब मेल ट्रेन से भोपाल पहुंचे 5 महिलाओं सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 36 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत लगभग 4 लाख रुपये बताई जा रही है।
तस्कर पुलिस को चकमा देने के लिए घरेलू सामान जैसे टोकरी, तगाड़ी, बाल्टी और प्लास्टिक के सामान की आड़ में गांजा छिपाकर ला रहे थे। सूचना मिलने पर क्राइम ब्रांच ने स्टेशन बजरिया इलाके में घेराबंदी कर सभी आरोपियों को दबोच लिया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी करारिया जंगल के रास्ते छोला इलाके में गांजा सप्लाई करने की तैयारी में थे। कार्रवाई के दौरान मोबाइल फोन समेत कई सामान भी जब्त किए गए हैं।
फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गांजा सप्लाई नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य तस्करों की जानकारी जुटा रही है। भोपाल पुलिस ने साफ किया है कि नशे के कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
सम्बंधित ख़बरें


















