सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को टीटी नगर स्टेडियम, भोपाल में आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आरोह-2026 का शुभारंभ किया। मंत्री सारंग ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल मैदान से व्यक्तित्व निर्माण तक समग्र विकास हमारा लक्ष्य है। इस वर्ष शिविर को पारंपरिक प्रशिक्षण से आगे बढ़ाते हुए समग्र व्यक्तित्व विकास के दृष्टिकोण से नया स्वरूप और नया नाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोह का अर्थ है निरंतर आगे बढ़ना यानि शिखर की ओर निरंतर प्रगति करना। इसी भावना के साथ यह शिविर युवाओं को खेल कौशल के साथ जीवन कौशल भी सिखाएगा। मंत्री सारंग ने कहा कि आरोह में खेल प्रशिक्षण के साथ विद्यार्थिंयों के सर्वांगीण विकास केंद्रित गतिविधियां शामिल की गईं हैं। हमारा उद्देश्य एक ऐसी युवा पीढ़ी का निर्माण करना है जो शारीरिक रूप से सशक्त, मानसिक रूप से संतुलित और सामाजिक रूप से जागरूक हो। मंत्री सारंग ने आगे कहा कि शिविर में विभिन्न आयामों में प्रदेश भर में विद्यार्थियों के लिए गतिविधियों आयोजित की जाएंगी। जिससे विद्यार्थियों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें


















