इंडो-फ्रेंच इन्वेस्टमेंट कॉन्क्लेव के तहत फ्रेंच डेलिगेशन ने मंगलवार को भीमबेटका शैलाश्रय का भ्रमण किया। प्रतिनिधिमंडल ने विश्व धरोहर स्थल के रूप में पहचान रखने वाले भीमबेटका के शैलाश्रयों, प्राचीन शैलचित्रों और प्राकृतिक संरचना को करीब से देखा तथा इसकी ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक विशेषताओं की जानकारी प्राप्त की।
भारत में फ्रांस के राजदूत थिएरी माथउसहित फ्रेंच प्रतिनिधियों ने भ्रमण के दौरान यहां संरक्षित प्राचीन चित्रों और मानव सभ्यता से जुड़े साक्ष्यों में रुचि दिखाई। अधिकारियों द्वारा प्रतिनिधिमंडल को भीमबेटका के इतिहास, यूनेस्को विश्व धरोहर के रूप में इसकी मान्यता तथा यहां मिलने वाले शैलचित्रों की विशेषताओं के बारे में जानकारी दी गई।
सम्बंधित ख़बरें
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने श्योपुर एवं सिंगरौली मेडिकल कॉलेज के संचालन की वृहद समीक्षा की
श्री अशोक बर्णवाल ने मुख्य सचिव का कार्यभार ग्रहण किया
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना जागरूक नागरिक की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव



















