स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित हो : ऊर्जा मंत्री तोमर

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

“आपका सेवक आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बुधवार सुबह 6 बजें उप नगर ग्वालियर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर स्थानीय नागरिकों की समस्याएं सुनी तथा स्थल पर ही समाधान किया।

ऊर्जा मंत्री  तोमर भोपाल से ट्रेन से सुबह 6 बजे ग्वालियर पहुंचे और सर्वप्रथम खेड़ापति कॉलोनी, न्यू खेड़ापति कॉलोनी, हिन्द नगर में पहुंचे तथा क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंट की। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर जनसंपर्क किया, नागरिकों से संवाद स्थापित किया एवं उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने बिजली आपूर्ति, स्वच्छता व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा जनता की सेवा और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से सम्बन्धित समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने हिदायत दी कि सीवर की सफाई, कचरा संग्रहण और सड़कों के रखरखाव के कार्य में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी, लापरवाही बरतने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए।

ऊर्जा मंत्री ने उप नगर ग्वालियर के न्यू खेड़ापति कॉलोनी पहुंचे तथा यहां चल रही सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में स्थानीय नागरिकों से जानकारी ली। उन्होंने लोगों से पूछा कि उन्हें राशन मिल रहा है, पेंशन मिल रही है, आयुष्मान कार्ड बन गया है। इसके जबाव में लोगों अपनी सहमति जताई। उन्होंने बहनों तथा बुजुर्ग माताओं से बातचीत कि और उनसे कुशलक्षेम पूछी।

मंत्री  तोमर ने कहा कि हर कदम पर एक ही भावना रहनी चाहिए, हम बदलेंगे, तो हमारा ग्वालियर बदलेगा। यह राजनीतिक नारा नहीं, बल्कि एक संकल्प है, अपने शहर, अपनी पीढ़ी और अपनों के भविष्य के लिए। उन्होंने आहवान किया कि ग्वालियर को स्वच्छ, स्वस्थ और नशा मुक्त बनाने के अपने संकल्प को जनसहभागिता के साथ सफलता की सीढ़ी तक पहुंचाना है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जनता की सेवा और समस्याओं का समयबद्ध समाधान आपके सेवक की प्राथमिकता है।

INDIA TV MP TAK  के बारे में
INDIA TV MP TAK GOVT.REG-MP-0001789 इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ चैनल तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक राम किशोर विश्वकर्मा मो. +91 9399723343 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ Read More
For Feedback - ramvishwakarma2805@gmail.com

LATEST Post

15:36
WhatsApp Icon Telegram Icon