समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण करें कार्य, सतत मॉनिटरिंग करें: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में रीवा शहर में संचालित जल प्रदाय योजना एवं सीवरेज परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कार्यों की वर्तमान स्थिति, गुणवत्ता, समय-सीमा और वित्तीय विषयों पर विस्तार से चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्य तय समय-सीमा में पूरे किए जाएँ, ताकि नागरिकों को समय पर बेहतर सुविधाएँ मिल सकें।बैठक में अपर मुख्य सचिव नगरीय विकास एवं आवास  संजय दुबे, आयुक्त  संकेत भोंडवे तथा नगर निगम रीवा के आयुक्त  अक्षत जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

उप मुख्यमंत्री  शुक्ल ने जल प्रदाय व्यवस्था के अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने विशेष रूप से ओवरहेड वाटर टैंक के निर्माण और जल वितरण नेटवर्क के विस्तार को आगामी वर्षा ऋतु से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि कार्यों की निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जाए, जिससे समयबद्ध क्रियान्वयन में किसी प्रकार की बाधा न आए। उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण कार्यों के दौरान आमजन की दिनचर्या प्रभावित न हो, इसके लिए कार्यों को सुव्यवस्थित एवं चरणबद्ध तरीके से किया जाए। नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर भी उन्होंने बल दिया।

सीवरेज कार्यों की समीक्षा करते हुए उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने शेष पाइपलाइन बिछाने और हाउस सर्विस कनेक्शनों को प्राथमिकता के साथ जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और जनस्वास्थ्य के दृष्टिकोण से सीवरेज नेटवर्क का समय पर पूरा होना अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही उन्होंने एसटीपी निर्माण कार्य को भी शीघ्र गति से पूरा करने के निर्देश दिए।

INDIA TV MP TAK  के बारे में
INDIA TV MP TAK GOVT.REG-MP-0001789 इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ चैनल तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक राम किशोर विश्वकर्मा मो. +91 9399723343 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ Read More
For Feedback - ramvishwakarma2805@gmail.com

LATEST Post

21:34
WhatsApp Icon Telegram Icon