28 अप्रैल 2026 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक मंत्रालय में वंदे मातरम गान के साथ प्रारंभ हुई, मंत्री परिषद में लिए गए निर्णयों की जानकारी मध्य प्रदेश के सुक्ष्म लघु मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप ने पत्रकारों को देते हुए कहा कि विधानसभा के विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन संकल्प पारित होने पर महिला मंत्रियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। कैबिनेट ने वन्यजीव संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए कान्हा टाइगर रिजर्व में जंगली भैंसों को छोड़े जाने के निर्णय का स्वागत किया। किसानों के हित में गेहूं उपार्जन अभियान तेज़ी से जारी है। प्रदेश को 100 लाख टन गेहूं खरीद की अनुमति मिली है, अब तक 29.31 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है तथा 2546 करोड़ रुपए किसानों के खातों में अंतरित किए जा चुके हैं।शिक्षा क्षेत्र में सांदीपनी स्कूलों के उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों को गुणवत्ता आधारित शिक्षा का प्रमाण बताया गया। स्वास्थ्य क्षेत्र में गांधी मेडिकल कॉलेज में पीजी सीटें बढ़ाने हेतु अधोसंरचना विकास को मंजूरी दी गई। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग की 53 हजार करोड़ की परियोजनाओं को स्वीकृति, ओबीसी विद्यार्थियों को दिल्ली में अध्ययन हेतु 10 हजार रुपए छात्रवृत्ति, सिंचाई एवं जनकल्याण योजनाओं की निरंतरता सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई। मुख्यमंत्री ने स्व-जनगणना प्रपत्र अधिकाधिक भरने की भी जनता से अपील की।
सम्बंधित ख़बरें


















