दो एफआरव्ही वाहनों की त्वरित मदद से 12 घायलों को पहुँचाया अस्पताल

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

टीकमगढ़ जिले के थाना कुड़ीला क्षेत्र में डायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और समन्वित कार्यवाही से सवारी ऑटो दुर्घटना में घायल हुए 12 व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया गया। एक साथ बड़ी संख्या में घायल लोगों को राहत पहुँचाने हेतु दो एफआरव्ही वाहनों का उपयोग किया गया, जिससे त्वरित सहायता संभव हो सकी।

24 अप्रैल को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कुड़ीला क्षेत्र अंतर्गत मालगुवां गाँव में एक सवारी ऑटो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं और तत्काल सहायता की आवश्यकता है।

सूचना प्राप्त होते ही थाना कुड़ीला क्षेत्र में तैनात दो डायल-112 एफआरव्ही वाहनों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुँचकर आरक्षक अभिषेक एवं पायलट  सुरेंद्र सिंह लोधी सहित डायल-112 टीम ने पाया कि सवारी ऑटो पलटने से 12 व्यक्ति घायल हो गए थे।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी घायलों को एफआरव्ही वाहनों की सहायता से तत्काल शासकीय चिकित्सालय खरगापुर पहुँचाया, जहाँ उनका उपचार किया जा रहा है।

डायल 112 हीरोज श्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा बड़े हादसों में भी तुरंत संसाधन जुटाकर राहत पहुँचाने, जनजीवन की रक्षा करने और हर आपात स्थिति में प्रभावी सहायता देने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

INDIA TV MP TAK  के बारे में
INDIA TV MP TAK GOVT.REG-MP-0001789 इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ चैनल तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक राम किशोर विश्वकर्मा मो. +91 9399723343 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ Read More
For Feedback - ramvishwakarma2805@gmail.com

LATEST Post

08:49
WhatsApp Icon Telegram Icon