क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं बैंकिंग संस्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एसडीओपी श्रीमती शीला सुराणा एवं थाना प्रभारी सतलापुर विजय त्रिपाठी द्वारा संयुक्त रूप से एसबीआई बैंक सहित विभिन्न बैंकों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बैंक मैनेजर एवं सुरक्षा गार्ड से चर्चा कर बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे, सायरन, सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम, पैनिक बटन सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही संबंधित थाना के मोबाइल नंबर की उपलब्धता एवं आपातकालीन स्थिति में त्वरित संपर्क व्यवस्था की भी जांच की गई।
जांच के दौरान सभी बैंकों में सुरक्षा उपकरण जैसे कैमरे एवं सायरन चालू अवस्था में पाए गए तथा व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। अधिकारियों ने बैंक प्रबंधन को सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए।
पुलिस द्वारा किए गए इस औचक निरीक्षण से बैंक कर्मचारियों एवं ग्राहकों में सुरक्षा को लेकर विश्वास और मजबूत हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें

















