भोपाल जिले की ग्राम पंचायत मुगलिया हाट के सरपंच श्री धर्मेन्द्र मारण को मिला“उत्कृष्ट जल नेतृत्व सरपंच सम्मान”। यह सम्मान उन्हें जल जीवन मिशन अंतर्गत नल जल योजना के सफल संचालन एवं संधारण में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिया गया।
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री मान. सी .आर. पाटिल के द्वारा धर्मेन्द्र मारण, द्वारा ग्राम में जल जीवन मिशन अंतर्गत नल जल योजना के सफल क्रियान्वयन, बेहतर संचालन एवं जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उनके द्वारा किए गए प्रयासों के लिए कार्यक्रम में सराहना उन्हें प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
समारोह में माननीय सी. आर.पाटिल, जल शक्ति मंत्री, भारत सरकार वी.सोमंत्रा माननीय राज्यमंत्री जल शक्ति मंत्रालय एवं रेल मंत्रालय एवं राज भूषण चौधरी राज्यमंत्री जल शक्ति मंत्रालय तथा अशोक के के मीणा सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, भारत सरकार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
समारोह में भारत सरकार द्वारा राज्यों से जल जीवन मिशन के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों एवं महिला स्व सहायता समूह की सदस्यों को विभिन्न श्रेणियों में गए चयन के मापदंडों के आधार पर राज्यों से नामांकित सदस्यों को सम्मानित किया गया।
यह उपलब्धि हमारे मध्यप्रदेश, भोपाल जिले एवं ग्राम पंचायत मुगलिया हाट के रहवासियों के लिए गर्व का विषय है| धर्मेन्द्र मारण का यह सम्मान प्रदेश के अन्य ग्राम पंचायतों के लिए भी प्रेरणास्रोत का आदर्श उदाहरण बनेगा|
















