नरेला होली मिलन उत्सव: मंत्री सारंग ने सुभाष और महामाई मंडल में नागरिकों को दी रंगोत्सव की शुभकामनाएँ

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

नरेला विधानसभा में होली मिलन उत्सव का आयोजन सोमवार को सुभाष मंडल एवं महामाई मंडल द्वारा भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम में सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग मुख्य रूप से सम्मिलित हुए और उपस्थित नागरिकों को होली तथा रंगपंचमी की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर मंत्री  सारंग ने कहा कि नरेला केवल एक विधानसभा क्षेत्र नहीं, बल्कि एक परिवार है, जहाँ हर त्योहार आपसी प्रेम, विश्वास और उत्साह के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि नरेला परिवार की यही एकजुटता और आत्मीयता इसे विशेष बनाती है।

मंत्री  सारंग ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि प्रत्येक वर्ष लाखों बहनें उन्हें रक्षासूत्र बाँधकर अपना स्नेह और आशीर्वाद प्रदान करती हैं। यही प्रेम और विश्वास नरेला को एक सशक्त परिवार के रूप में जोड़ता है और इसी भावना के साथ यहाँ सभी पर्व-त्योहार मिल-जुलकर उत्साहपूर्वक मनाए जाते हैं। कार्यक्रम के दौरान मंत्री  सारंग ने रहवासियों के साथ फूलों की होली खेली और उपस्थित जनसमुदाय पर पुष्पवर्षा कर रंगोत्सव की खुशियाँ साझा कीं।

INDIA TV MP TAK  के बारे में
INDIA TV MP TAK GOVT.REG-MP-0001789 इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ चैनल तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक राम किशोर विश्वकर्मा मो. +91 9399723343 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ Read More
For Feedback - ramvishwakarma2805@gmail.com

LATEST Post

22:45
WhatsApp Icon Telegram Icon