भोपाल की सम्मान संस्था ओर रविन्द्र नाथ टैगोर विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और सामाजिक संस्थाएं उपस्थित रहे महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मान संस्था द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण और महिलाओं की आर्थिक उन्नति के लिए किए जा रहे कार्यों को बताया गया संस्था के डायरेक्टर फॉदर साइमन जेम्स ओर रविन्द्र नाथ टैगोर विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार संगीता जौहरी ने महिला दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी वही फादर साइमन जेम्स ने अपने उद्बोधन कहा बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के साथ साथ बेटा पढ़ाओ बेटी बचाओ पर भी ध्यानाकर्षित किया वही कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य महिला अयोग के सचिव सुरेश तोमर मध्य प्रदेश पुलिस में महिला हेल्प डेस्क पर कार्यरत पुलिस कर्मी एवं कई सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
सम्बंधित ख़बरें
















