वर्ष 2026 के जनवरी माह के प्रथम शासकीय कार्य दिवस पर गुरूवार सुबह मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत “वंदे-मातरम” एवं राष्ट्र-गान “जन-गण-मन” का सामूहिक गायन हुआ। इस अवसर पर पुलिस बैंड ने मधुर धुनें प्रस्तुत की। सामूहिक गायन में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु, अर्द्धघुमन्तु कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर शामिल हुई। राज्यमंत्री श्रीमती गौर और मुख्य सचिव अनुराग जैन ने उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को नव-वर्ष की शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव श्री अशोक बर्णवाल, मनु श्रीवास्तव, के.सी.गुप्ता, श्री संजय कुमार शुक्ला सहित मंत्रालय वल्लभ भवन, सतपुड़ा-विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
सम्बंधित ख़बरें
लोक देवता भीलट देव के आंगन नागलवाड़ी में है पहली कृषि कैबिनेट
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भरत पटवा के निधन पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री निवास में हुआ होलिका का दहन
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव


















